Spread the love

पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने किया संगठन विस्तार

बृहद गौ संरक्षण केंद्र फरजपुर गौशाला में गौ पूजन कर संभाला दायित्व

अपर ब्यूरो चीफ :- डॉ जितेंद्र कुमार तोमर

बिजनौर(परिपाटी न्यूज़ )पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने संगठन का विस्तार करते हुए सही पदाधिकारी मनोनीत किए जो इस प्रकार है।तपराज सिंह देशवाल(ब्लाक प्रमुख) को प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश एवं मुरादाबाद मंडल का प्रभारी बनायाइंजीनियर विजय कुमार सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश। हिमेंद्र सिंह (ग्राम प्रधान) को जिला संयोजक जनपद बिजनौर। सुभाष चंद्र( ग्राम प्रधान) को जिला प्रभारी जनपद बिजनौर।प्रशांत चौधरी( ग्राम प्रधान) को कार्यकारी जिलाध्यक्ष जनपद बिजनौर।पांचो पदाधिकारियों की पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश

अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने विधिवत घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र जारी करते हुए पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे को अनुमोदन हेतु सभी के मनोनयन की सूची भेज दी है।प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि ग्राम प्रधानों के सम्मान की रक्षा के लिए सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष करें जहां पर भी प्रदेश नेतृत्व की जरूरत होगी हम लोग हमेशा तैयार रहेंगे।पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह व प्रदेश महासचिव दिनेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रुप से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद