
संवाददाता -डॉ जितेंद्र कुमार तोमर
ताजपुर बिजनौर( पीपीएन) आज राजा का ताजपुर में ताज बैंकट हॉल में नेहरू युवा क्लब के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को समर्पित राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती आभा सिंह रही उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया कार्यक्रम का संचालन शुभम वालिया जी ने किया और राजीव त्यागी एडवोकेट जी ने भी मंच संचालन को साझा किया कार्यक्रम की थीम स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया गया

जिसमें श्रीमती आभा सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा से ही हमारे युवाओं के लिए मार्गदर्शक रहे हैं उनके विचार चाहे अध्यात्मिक हो सामाजिक हो हमेशा ही युवकों के लिए प्रेरणादायक रहे हैं और विवेक कुमार सरोहा जी ने जी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन प्रसंगों पर अपने विचार व्यक्त किए और व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम में बहुत से वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम को संचालित करने में नेहरू युवा क्लब के सचिव शुभम वालिया और नेहरू युवा क्लब के संरक्षक राजीव त्यागी एडवोकेट की मुख्य भूमिका रही उन्होंने इस कार्यक्रम का संचालन बड़े ही अच्छे ढंग से किया और कार्यक्रम में होरी सिंह त्यागी कमर सिद्दीकी ग्राम प्रधान सुरेश सैनी आरएसएस कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह डॉ रोहतास सिंह योग शिक्षक प्रकाश सिंह डॉक्टर हिरदेश चौहान बीजेपी नेत्री अलीशा संजीव वालिया व बड़ी संख्या में अन्य व्यक्ति भी शामिल रहे।