Spread the love

रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद

रिपोर्ट- विक्की जोशी

निजामतपुरा गंज, बिजनौर परीपाटी न्यूज। रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद बना हुआ है जिसमें प्रथम पक्ष ने न्यायालय में अपनी गुहार लगाई और गुहार लगाने के बाद अब न्यायालय का इंतजार कर रहा है। प्रथम पक्ष शकीरा पुत्र अब्दुल्ला का कहना है की मोहम्मद हसम

अपनी दीवार लगभग 3 फीट आगे बढ़ा रहा है जो की रास्ता कम कर रही है यदि हम रास्ते में कोई बड़ी चीज लेकर जाएंगे तो कैसे जाएंगे। द्वितीय पक्ष हसम पुत्र

अब्दुल्ला ने अपना निर्माण जारी रखा हुआ है जिसमें लगभग 2 फीट रास्ता अंदर करने के बाद अपना निर्माण कर रहा है।जब पीड़ित पक्ष से पूछा गया कि क्या आपने अभी तक किसी को कोई सूचना दी है तो पीड़ित ने बताया कि पहले हमने 112 नंबर फोन करके सूचना दी व बाद में हमने जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर दिया है और न्यायालय के आदेश आने का इंतजार कर रहे है लेकिन विपक्ष पर अभी तक किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद