Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। नूरपुर स्योहारा रोड पर स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती बड़ी ही प्रासंगिकता और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में मनाया जाता है। रामानुजन का बचपन निर्धनता और कठिनाइयों में बीता। श्रीनिवासन रामानुजन के गणित पर लिखा आर्टिकल तत्कालीन समय की सर्वोत्तम विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित होते थे। संख्या सिद्धांत पर अद्भुत कार्य के लिए उन्हें संख्याओं का जादूगर माना जाता है।

अपने महान गणितीय अवदान के लिए रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में रामरक्षपाल मेमोरियल मैथमेटिक्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यालय के 882 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के कोऑर्डिनेटर टीकम सिंह के अनुसार महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती के अवसर पर विद्यालय में प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को रामरक्षपाल मेमोरियल मैथमेटिक्स ओलंपियाड का आयोजन होता है। यह विद्यालय का आठवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। सभी बच्चों को रामानुजन के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। क्योंकि महान प्रतिज्ञा श्रीनिवास रामानुजन भारत की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने गणित के क्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर तरुण गर्ग, कपिल कुमार, नरेंद्र सिंह, रूपा रानी, शैलेंद्र कौर, शगुन चौहान, गीतांजलि राजपूत,बबीता पाल, दिव्या कौशिक, अजय चौहान, नीरज त्यागी, वीरेंद्र सिंह, गीता यादव, वीरेंद्र चौधरी, अनुराग शर्मा, कुसुम लता, रश्मि बंसल, अनिल शर्मा, गौरव चौहान, नेहा सैफी, शाहीन परवीन, प्राची चौहान, मीनू वर्मा, प्रशांत मेहरा, रंजना राजपूत, रितु रानी आदि उपस्थित रहे

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *