Spread the love

संवाददाता – देवेश्वर धीमान

बिजनौर (पीपीएन) विरासत का कोई भी मामला लंबित न रहने पाए मृतक के पात्र वारिसों के नाम निर्धारित समय अवधि में दर्ज कराना सुनिश्चित करें राजस्व विभाग, गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों को मास्क एवं सोशल distencing के अनुपालन की जिलाधिकारी रामकांत पाण्डे ने दी हिदायत
जिलाधिकारी रामकांत पाण्डे ने निर्देश दिए कि विरासत का कोई भी मामला लंबित न रहने पाए मृतक के पात्र वारिसों के नाम निर्धारित समय अवधि में दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए तथा गांव में होने वाले विकास कार्य एवं राजस्व कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के अनुसार संपादित कराएं, ग्राम वासी शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का भरपूर लाभ प्राप्त कर सकें।
जिलाधिकारी श्री पांडे नजीबाबाद तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील व ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम पदारथपुर में राजस्व एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा ग्राम स्तर पर हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा कार्यों की गुणवत्ता एवं मानक को सत्यापित किया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा हाल ही में मृत्यु पा चुके मृतकों के वारिसान के नाम स्वयं पढ़कर सुनाए गए, जिस पर सभी वारिसान एवं ग्रामवासियों द्वारा सभी इंदराज सही पाए जाने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए संतोषजनक बताया। उन्होंने बताया कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति विरासत दर्ज होने से वंचित न रहने पाए और जिनका नाम खसरा खतौनी में गलत दर्ज हो गया है उनका भी मौके पर शुद्धीकरण किया जाए।


इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों का आह्वान किया कि कोरोना से समुचित बचाओ और सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी करें गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए दो हैंडपंप खराब पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को तत्काल उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए उन्होंने ग्राम वासियों से आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा नियमित टीकाकरण के बारे में पूछे जाने पर ग्राम वासियों द्वारा टीकाकरण होना नियमित रूप से बताया गया। विद्युत समस्या के समाधान के लिए उन्होंने उपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि गांव से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तारों को ऊपर कराएं और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी सही कराएं। इस अवसर पर उन्होंने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन, मनरेगा आदि विकास योजनाओं का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया, जिस पर ग्राम वासियों द्वारा सभी कार्य संतोषजनक होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह उप जिलाधिकारी नजीबाबाद बृजेश कुमार सिंह तहसीलदार नजीबाबाद तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *