
संवाददाता जितेंद्र कुमार तोमर
ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) आज राजा का ताजपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकत्री उषा रानी के द्वारा ताज बैंक्विट हॉल में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह रही कार्यक्रम में उषा रानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया उन्होंने कहा की बेटी आज किसी से कम नहीं है बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं चाहे वह सेना का क्षेत्र हो चाहे वह हवाई जहाज उड़ाना हो चाहे वैज्ञानिक हो बेटियां हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं बेटियों का सम्मान करना चाहिए

और बेटियों को खूब पढा़ना चाहिए इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी की सभी कार्यकत्री व नगर के गणमान्य व्यक्ति जिसमें पूर्व प्रधान डॉक्टर शमशाद अहमद ग्राम प्रधान सुरेश सैनी शुभम वालिया राजीव त्यागी एडवोकेट होरि सिंह त्यागी कमर सिद्दीकी डॉ रोहतास सिंह डॉ जितेंद्र कुमार अतुल कुमार संजीव वालिया व अन्य व्यक्ति शामिल रहे