रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज
रास्ते पर जबरदस्ती अवैध रूप से गेट खोले जाने पर पीड़ित पक्ष को किया जा रहा है परेशान
कलियर PPN । थाना पिरान कलियर के ग्राम मुक़र्बपुर वार्ड नंबर 5 पिरान कलियर मैं कुछ भू माफियाओं ने एक निजी रास्ते पर जबरदस्ती अवैध रूप से गेट लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें पीड़ित द्वारा बताया गया कि मेरे पड़ोसी है वह हमारे अपने रास्ते पर पुश्तैनी रास्ते पर अवैध रूप से गेट लगा रहे हैं जोकि मुशर्रफ अली नाम व्यक्ति हैं तथा पीड़ित अनीस अहमद ने कहीं बार पुलिस को सूचना दी और एसडीएम रुड़की से
शिकायत की लेकिन प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया और पीड़ित बार-बार थाने और एसडीएम ऑफिस के चक्कर काटता रहा पर बताया की मौके पर लेखपाल आता है और घूम कर चला जाता है पीड़ित का कहना है की अगर प्रशासन ऐसे ही सुस्त रहा तो आम जनता का क्या होगा । पीड़ित का कहना है कि कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है अगर शासन प्रशासन में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है तो फिर वह गरीब लोग किस के पास जाए जहां पर उनकी सुनवाई हो सके क्योंकि कोई भी अधिकारियों उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह लोग दबंगई कर रहे हैं और जोर जबरदस्ती उनके रास्ते पर अपना गेट लगा रहे हैं



