Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) चांदपुर के जमालुद्दीनपुर मेंजमालुद्दीनपुर में आभा फाउंडेशन की संस्थापिका एवं फादर सन इंटर कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर आभा सिंह जी ने ग्राम जमालुद्दीनपुर निवासी परशुराम स्वाभिमान सेना के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता लाल बहादुर शर्मा के निज निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र नन्हे तविश शर्मा के प्रथम जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे तविश को स्नेह, शुभकामनाएं एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। आभा सिंह जी ने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम में से बहुमूल्य समय निकालकर इस पारिवारिक एवं मांगलिक समारोह में सहभागिता की। उनकी आत्मीय उपस्थिति से परिवार में विशेष हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने नन्हे तविश के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि तविश शर्मा के प्रथम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर परिवार की ओर से 17 नवंबर को निज निवास पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ कराया गया था, जिसका 19 नवंबर को विधि-विधान के साथ हवन एवं पूर्णाहुति कर समापन हुआ। इसके उपरांत नन्हे तविश का प्रथम जन्मोत्सव हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान एवं पारिवारिक उत्सव के इस सुंदर संगम ने आयोजन को और भी मंगलमय बना दिया। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आदरणीय पंडित सुनील भारद्वाज भराला जी भी विशेष रूप से पहुंचे और नन्हे तविश को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।

साथ ही कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के संस्थापक अनिल पांडे जी, विश्व हिंदू परिषद से संजय चौधरी जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रजापति जी, डॉ. राकेश शर्मा जी, डॉ. विपिन शर्मा जी, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज जी, जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी जी अपने सुपुत्र प्रियांशु सैनी जी के साथ समारोह में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पत्रकार अनिल शर्मा जी (निवासी चांदपुर) एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरुण गुर्जर जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सम्मानित नागरिकों ने समारोह में पहुंचकर नन्हे तविश को शुभाशीष दिया और परिवार की खुशियों में सहभागी बने। इस अवसर पर लाल बहादुर शर्मा जी ने आभा सिंह जी सहित सभी सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर उनके परिवार के इस मांगलिक एवं खुशी के अवसर पर पहुंचना उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है। अतिथियों द्वारा दिया गया स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद उनके परिवार के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। नन्हे तविश के प्रथम जन्मोत्सव पर उमड़ा स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं का यह अनमोल संगम पूरे परिवार के लिए यादगार बन गया। आभा सिंह जी की आत्मीय उपस्थिति ने समारोह की खुशियों में विशेष मिठास घोल दी। सभी अतिथियों के स्नेहिल आशीर्वाद से नन्हे तविश का जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता से परिपूर्ण हो, यही सभी की मंगलकामना रही।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *