Spread the love

एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों,स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया अभियान

अफजाल हुसैन

सम्भल। (परिपाटी न्यूज़)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन को लेकर सम्भल पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं और महिलाओं को एकत्र कर चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ उनके निस्तारण की प्रक्रिया भी समझाई गई पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा प्रमुख बाजारों,कस्बों, चौराहों,स्कूल-कॉलेजों,धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर पंपलेट वितरित किए गए। इनमें महिला सुरक्षा,सरकारी योजनाओं और पुलिस विभाग की हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।महिला पुलिसकर्मियों ने वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मोबाइल में पैनिक बटन के इस्तेमाल का डेमो भी दिया गया।पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *