Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

शिवप्रसाद त्यागी के विरुद्ध कालोनीवासियों का मोर्चा
रुड़की PPN / शेरपुर रुड़की के निवासियों ने कॉलोनी निवासी डेयरी मालिक तथाकथित हिंदू नेता शिवप्रसाद त्यागी के खिलाफ अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रुड़की को शिकायती पत्र सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
कॉलोनी वासी लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने अपर उप जिला मैजिस्ट्रेट विजय नाथ शुक्ल को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि डेयरी मालिक काफी लंबे अरसे से कॉलोनी में डेरी चलाता है तथा हिंदू नेता होने के प्रभाव में पड़ोसियों की भूमि पर जबरन कब्जा करने तथा अनेक प्रकार से उनका उत्पीड़न करता आ रहा है जिनके मामले पुलिस और न्यायालय में लंबित है।


शिकायतकर्ता कॉलोनीवासियों ने बताया कि डेयरी मालिक ने पड़ोसी शिक्षक पूर्व प्रधान रकम सिंह सैनी के खिलाफ अपने पालतू कुत्ते को जहर देकर मारने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी थी । कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर विसरा आगरा भेजा था ।‌ बाद में जांच उपरांत पुलिस ने उसमें अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी यही नहीं वर्ष 2014 में मास्टर रकम सिंह सैनी के ही बराबर के प्लाट पर बजरंग दल के युवाओं द्वारा डेयरी मालिक ने उस समय जबरन अवैध निर्माण शुरू करा दिया था जब रकम सिंह सैनी अपने बेटे की बारात लेकर पड़ोसी प्रदेश में गए हुए थे। पुलिस के हस्तक्षेप से बजरंग दल के

लोगों द्वारा डेयरी मालिक वह कब्जा नहीं कर सका था। यही नहीं पड़ोसी जोगेंद्र सैनी के प्लाट की ओर दरवाजा खोल कर डेयरी मालिक लगातार कब्जे की फिराक में है अब चूंकि कॉलोनी विकसित हो चुकी है, पढ़े-लिखे समझदार लोग आसपास रह रहे हैं। डेरी के चारों ओर गंदगी का साम्राज्य है जिसकी शिकायत कॉलोनीवासी लगातार करते आ रहे हैं ।‌ अब डेयरी मालिक ने हिंदू नेता होने का प्रभाव जमा कर पुलिस कार्रवाई में पकड़े जाने वाले गोवंश को अपनी डेरी में लाने का सिलसिला पिछले दिनों से शुरू कर रखा है जबकि डेरी में और अधिक गोवंश रखने की गुंजाइश नहीं है ।‌ जो गोवंश यहां लाये जा रहे हैं उन्हें खाने और पीने को नहीं दिया जाता है ऐसे में गोवंश तड़फ तड़फ कर मर रहे हैं जिन्हें डेयरी मालिक जेसीबी से उठाकर बहार दबवाता रहता है । कई कई दिन तक गोवंश के शव पड़े सड़ जाते हैं जिनकी गंदगी कॉलोनी वासियों को झेलनी पड़ती है ।‌कॉलोनीवासी राजीव चौधरी एडवोकेट, चौधरी प्रेम सिंह खटाना, रमेश रावल, अशोक सैनी, जुगेंद्र सैनी, पवन कुमार, सुंदर पाल, नरेंद्र सैनी, रमेश आटा, योगेंद्र सैनी, दिनेश सैनी, अनंत सैनी आदेश सैनी, अजय कुमार ने अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रुड़की से सभी शिकायतों की पुलिस से जांच करा कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP