तारो की छाओ फाउंडेशन ने गरीब बच्चों व लड़कियों को आगे बढ़ाने व पढ़ाने का क्या है काम ।
संवाददाता सुमित सैनी परिपाटी न्यूज
बहादराबाद PPN । सुमन नगर हरिद्वार में तारों की छाया फाउंडेशन के एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्य बातों को लेकर सभी लोगों को जागरूक किया जानवी पवार ने बताया अभी भी हमारे देश में ऐसी जगह जहां पर मां बाप पर लड़कियां बोज मानी जाती है और जानवी पवार ने बताया की मैं 11 भाषाओं को
बोलना जानती हूं ।ओर सभी माँ बाप मेरे माने तो बेटी कभी मां बाप पर बोझ नही होती है। वह तो मां बाप के सुख दुःख की साथी होती हैं । कार्यक्रम में गुजरात से कमलेश पटेल डांसर भी आए थे उन्होंने भी कहा कि मैं तारों की छाया फाउंडेशन जैसे ग्रुप में मैंने पहली बार हिस्सा लिया है और मैं चाहूंगा कि आगे भी ऐसे ही प्रोग्राम में भाग लेता रहूंगा व तारों की छाया फाउंडेशन के अंतर्गत जो प्रोग्राम चल रहा है उसमें मैं बड़े ही सौभाग्य प्राप्त
समझ रहा हूं जिसमें असहाय गरीब बच्चे को मुफ्त शिक्षा मिल कर के अपनी मंजिल को हासिल कर रहे हैं । उनके साथ तारों की छाया फाउंडेशन के साथ दिन-रात खड़ा है। विद्यायक आदेश चौहान ने बताया कि सरकार ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की कई योजनाएं चला रखी है । जिसके तहत अलग अलग राज्य सरकार अपने अपने राज्य में काम भी कर रही हैं।
तारों की छाया के डेरेक्टर डाo वीo केo गोयल, श्रीमती मंजू गोयल, कोषाध्यक्ष श्री वास्तव, डिस्ट्रिक्ट हेड मिथुन कुमार , pro शबनम शिद्धकी, हकीम मौo ताहिर सलमानी आदि लोग उपस्थित रहे ।







