
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) नगर चांदपुर में सरकार का विकास हो या पालिका प्रशासन के दावे दोनों ही एक आधा दिन की वारिश में सड़कों पर डूबते दिखाई दे गये। शुक्रवार सुबह से पड़ी वारिश से नगर में सभी जगह जलभराव दिखाई दिया। यहां तक की नगर पालिका के सामने तो वारिश के बाद भी पानी नहीं उतरा, जिससे पालिका तालाब बनती दिखाई दी। पालिका के पास ही बना महिला अस्पताल भी जल भराव से नहीं बचा। आप को बता दे, महिला अस्पताल की हालत तो जल भराव के मामले में कुछ ज्यादा ही खराब है। आप इस समय वहां जायेगे, तो अंदर जाने का रास्ता जल में डूबा मिलेगा। ऐसा ही नज़ारा नगर के

मुख्य बाजार सहित अनेक निचले मोहल्लों में देखने को मिला। पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । पानी की निकासी न होने के कारण बिजनौर से बदायूं जाने वाला स्टेट हाईवे पूरी तरह से तालाब का रूप ले चुका है। ऐसा कहना भी सही नहीं लगता, वह तो पूरा समुन्द्र बनता जा रहा है। आप को बता दें परिपाटी न्यूज़ पहले भी इस मुद्दे पर ख़बर छाप चुका है पंरतु प्रशासन कुंभ करन की नींद सोया है। आस पास के लोगो ने बताया कि आज यहां एक ई रिक्शा भी पलट गई थी।

लोगो का कहना है की अगर इस मुद्दे पर कुछ नहीं होता है तो आने वाले समय में और भी बड़े हादसे होते दिखाई दे सकते है। शुकवार की सुबह से हो रही बारिश के चलते बाजार बजरिया, मण्डी कोटला, गोकुल नगर सहित मोहल्ला कायस्थान चिम्मन , पतियापाड़ा संत नगर सराय रफी सहित कई अन्य मोहल्लों में जमा भारी जलभराव से सड़कों पर सरकारी विकास डूव गया।
