Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर ,(परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में शिव मंदिर पर 25 जुलाई से महाशिवपुराण का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा था जो सुबह और सायंकाल को पंडित धनेश्वर शुक्ला के द्वारा किया जा रहा था जिसमें ताजपुर बस्ती के अनेक व्यक्ति शिव महापुराण को सुनने प्रतिदिन जाया करते थे शिव महापुराण का कार्यक्रम लगभग 25 दिन चला जो आज 20 अगस्त को महाशिवपुराण का समापन कार्यक्रम हुआ

जिसमें पहले शिव मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया उसके बाद महाशिवपुराण का समापन किया गया उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया और इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी नरेंद्र गोस्वामी, अनिल चौधरी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप त्यागी, अंकित गुप्ता, शुभम कुमार, बुलंद कुमार राणा ,धर्मपाल सिंह तोमर ,आदि का विशेष योगदान रहा जो इस कार्यक्रम में प्रतिदिन उपस्थित होकर महाशिवपुराण की समाप्ति तक प्रतिदिन यहां उपस्थित रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद