
संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मूसलाधार बारिश के दौरान नगर में होने वाले जलभराव का लिया जायजा तथा उसके बाद झालू स्थित कान्हा गोाश्रय स्थल का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान समुचित सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा समय पशुओं को चारा-पानी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज आवास विकास सहित बिजनौर शहर के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर नगर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के बाद झालू स्थित गौाश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के0पी0सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह, नगर विकास, पशुधन विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने मूसलाधार बारिश में निकल कर नगर में जल भराव की स्थिति का मुआयना किया, निरीक्षण के दौरान आवास विकास, रोडवेज बस स्टेण्ड के आसपास जल भराव की स्थिति पाए जाने पर उन्होंने अधिशासकी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि नालों की स्थिति ठीक कराएं और जहां से भी पानी की निकासी सही नहीं हो रही है, तत्काल उसका समाधान कराएं ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। तदुपरांत जिलाधिकारी झालू स्थित कान्हा गोाश्रय स्थल पर पहंुचे और वहां सफाई व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को कड़े निर्देश दिए कि गोाश्रय स्थल पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखें तथा सभी गोवंश को ससमय चारा एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गोवंश का नियमित रूप से मुआयना करते रहें और मुआयने के दौरान यदि कोई पशु बीमार अथवा सुस्त दिखाई दे तो तत्काल उसका परीक्षण कर समुचित उपचार करना सुनिश्चित करें।