Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) श्री विष्णु धाम मंदिर पर चल रही सदा शिव महापुराण के नवम दिवस पर कथा व्यास संघर्षी महाराज ने कहा “सदाशिव महापुराण श्रृवण करने वालों की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती।” इसी के साथ उन्होंने भक्तों के लिए दीर्घायु की कामना की। नवदिवसीय शिव महापुराण के अंतिम दिन पर रुद्राभिषेक व हवन भी किया गया।
श्री विष्णु धाम मंदिर व आश्रम नगर चांदपुर में चल रही सदा शिव महापुराण के नवम दिवस पर सदाशिव महापुराण के समाप्ति पर प्रवचन करते हुए। संघर्षी महाराज ने कहा कि ” भगवान सदाशिव जी जंगलों व पर्वतों पर रहकर भी भूत-प्रेतों के साथ भी सुखमय जीवन बिता सकते हैं और जंगल में मंगल कर सकते हैं। तो हम सुंदर नगर के भव्य भवनों में रहकर अपने परिवार में कलेश रहित सुखमय जीवन क्यों नहीं बिता सकते हैं?”


कथा के समापन पर संघर्षी महाराज ने कहा कि “सदाशिव महापुराण श्रवण करने वालों की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है, ऋषि मार्कंडेय जी द्वारा रचित महामृत्युजंय मंत्र समूचे मानव समाज को अकाल मृत्यु से बचाता है। श्रीगणेश जी, अपने भाई कार्तिकेय जी से मिलने, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को दक्षिण प्रदेश महाराष्ट्र के निकट मिलने गये थे और वहां से भाद्रपद शुक्ल पक्ष अनन्त चतुर्दशी को कैलाश पर्वत पर वापसी आये थे।इस बीच बड़े भाई कार्तिकेय जी ने श्री गणेश जी को मोदक मिष्ठान का भोग इत्यादि खिलाया। तथा बाद में उन्होंने उन्हें, समुद्र के रास्ते से कैलाश पर्वत हेतु विदा किया। जिसे आजकल लोग महाराष्ट्र में इसी परम्परा को निभाते आ रहे हैं, और अनन्त चतुर्दशी को श्री गणेश जी का समुद्र में विसर्जन कर उत्सव मनाते आ रहे हैं। जिसका असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ता जा रहा है।


संघर्षी महाराज ने आज समस्त शिव परिवार को कैलाश पर्वत पर बड़े हर्षोल्लास से रहने के चित्रण को बड़े मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया है। गणेश एवं कार्तिकेय के परीक्षा एवं प्रसंग बड़े ही सुन्दर ढंग से सुनाया। जिसे सुनकर सभी भक्त आत्मविभोर हो गये। इसी के साथ शिव महापुराण का समापन हो गया। मुख्य यजमान एड॰ प्रभात गुप्ता एवं कल के यजमान दिनेश सैनी रहे।
इस अवसर पर गोपीचंद, तेजपाल सिंह, राजपाल सिंह, सैनी,बरूण गुप्ता, भूषण , अंकित शर्मा, राहुल शर्मा, मोहित गुप्ता, कुसुम शर्मा, बीना साधना, गीता राठी विनीता सैनी ,सरिता सैनी ,ममता भारद्वाज, आंचल भारद्वाज, राजो देवी, बबिता गुप्ता, माधुरी गुप्ता, सीमा सैनी,रेनू भाटिया, नीलम,साक्षी पवार, रुपाली, हिमानी श्रृद्धा भाटिया, इत्यादि ने सेवा कार्य में भाग लिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद