Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ। काशीपुर हाईवे पर दयानंद इंटर कॉलेज के पास उस समय हलचल मच गई, जब रात्रि गश्त के दौरान कांठ थाना पुलिस को एक तेंदुआ दीवार पर बैठा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तेंदुए को देखकर सतर्कता बरती। तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कांठ थाना पुलिस रात्रि के समय क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर दयानंद इंटर कॉलेज के पास दीवार पर बैठे तेंदुए दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर पुलिसकर्मियों ने सावधानी बरती और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुनसान स्थानों पर जाने से बचें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने, छेड़छाड़ करने या भीड़ लगाने से बचें। साथ ही इसकी सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दें। क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की घटना के बाद लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *