Spread the love

चौधरी अमरीक सिंह

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज) मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 20 लाभार्थियों को दिए गए प्रतीकात्मक चेक मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारज लखनऊ में कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी सभागार, मुरादाबाद में किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 20 दावों के सापेक्ष लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट से इन 20 दावों के सापेक्ष कुल एक करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया के तहत बिल कोषागार में प्रस्तुत कर दिया गया है। धनराशि का हस्तांतरण नियमानुसार किया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से कृषक परिवारों को आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *