गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर के उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर लक्सर विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रहे सचिन अग्रवाल ने स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड स्थापना दिवस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की अस्मिता, गौरव और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।वहीं, इस दौरान सचिन अग्रवाल ने लक्सर के मौजूदा विधायक मोहम्मद शहजाद पर भी निशाना साधते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विधायक से जुड़े मामले में जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सचिन अग्रवाल ने उत्तराखंड स्थापना दिवस को प्रदेश के गौरव और सम्मान का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर भी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लेकिन शुभकामनाओं के बीच सचिन अग्रवाल के राजनीतिक बयान ने लक्सर विधानसभा की चर्चाओं को नया विषय दे दिया। मौजूदा विधायक मोहम्मद शहजाद को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, जांच से जुड़े मामले में अंतिम स्थिति रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लक्सर में राजनीतिक गतिविधियां लगातार चर्चा में हैं। सचिन अग्रवाल की सक्रियता और उनके ताजा बयान को इसी राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इस बयान पर मौजूदा विधायक मोहम्मद शहजाद की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। फिलहाल सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और लक्सर विधानसभा के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।
