Spread the love

आशु तोमर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज, नजीबाबाद में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बलराम सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता, आत्मरक्षा कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना रहा कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. गुरप्रीत सिंह, क्रीड़ा आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं संयोजक डॉ. अनिल कुमार राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, फुर्ती, संतुलन एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता में साहू जैन कॉलेज, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, के.जी.के. कॉलेज मुरादाबाद तथा रुक्मणी कॉलेज मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्गों में अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साहू जैन कॉलेज की टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया, जबकि के.जी.के. कॉलेज, मुरादाबाद की टीम ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। विनायक मंडल में नेशनल रेफरी आलोक कुमार, मुरादाबाद, हिमांशु भारती, रुचित कुमार, नितिन वर्मा, निशांत सिंह, राशि सिंह रहे। यह प्रतियोगिता नजीबाबाद ताइक्वांडो कोच रिंकू वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, उन सभी का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन किया गया है। नोएडा में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गर्ल्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे और बॉयज की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप जयपुर में प्रतिभाग करेंगे। यह सभी जानकारी नजीबाबाद ताइक्वांडो कोच रिंकू वर्मा ने दी।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *