गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ढाढेकी डाणा गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले सत्संग में सतपाल महाराज जी अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सद्भावना का संदेश देकर निहाल कर रहे हैं। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर महाराज जी के प्रवचनों का श्रवण करते हैं और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। वहीं गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन अवसर पर सतपाल महाराज जी ने समस्त देशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महाराज जी ने भाई दूज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाई दूज भाई और बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पवित्र त्योहार है। इस पर्व को सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में प्यार, मोहब्बत, सुख-शांति एवं सद्भावना बनाए रखें। सतपाल महाराज जी ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
