नसीम अंसारी
हरिद्वार। (परिपाटी न्यूज़) पथरी क्षेत्र के आदर्श बल सदन इंटर कालेज बहादुरपुर जट में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडवोकेट रमन सैनी उत्तराखंड पुलिस की ओर से संतरशाह चौकी इंचार्ज अजय कुमार, आदर्श बल सदन इंटर कालेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान, चाइल्ड हेल्पलाइन हरिद्वार की ओर से करनैल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकार मित्र हैप्पी रानी, राखी रानीऔर राजपाल एडवोकेट और और आदर्श बल सदन इंटर कॉलेज के 15 से 18 वर्ष के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम का संचालन विकास यादव द्वारा किया गया। सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा बच्चे ही देश का भविष्य हैं। आजकल बच्चों को नशे और मोबाइल से होने वाले ठगी से बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों को अपने हक के बारे में पता होना चाहिए। समाज की बुराइयों के बारे में बताना हम सबका काम है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके द्वारा समय-समय पर साइबर, नशावर्ती, ठगी, बाल अपराध, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी जाती है जिससे हम सब लाभान्वित होते हैं। हमें समाज और सरकार द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार चलना चाहिए जिससे कि समाज में होने वाले अपराधों को रोका जा सके। चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने कहा कि आजकल मोबाइल से बहुत ठगी हो रही है।

लालच देकर, लॉटरी और गिफ्ट के नाम पर लोगों से OTP ले लेते हैं और पैसा निकाल लेते हैं। इसका शिकार सबसे ज्यादा बच्चे और युवा हो रहे हैं। कभी भी किसी को OTP मत दो। कोई परेशानी हो तो 1091 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करो। एडवोकेट रमन सैनी ने कहा कि सरकार गरीब महिलाओं दिव्यांग बीमार लोगों को मुफ्त में वकील देती है। कानून की जानकारी सबको होनी चाहिए। नशा से बचना है। तो खेल कूद और पढ़ाई में मन लगाओ। नशा ही सारे अपराधों की जड़ है। बाल विवाह को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समय समय पर समाज के बीच जाकर उनके अधिकारों और करते हुए के बारे में जानकारी देता रहता है। करनैल सिंह चाइल्ड हेल्पलाइन ने कहा अगर कहीं बाल विवाह या बच्चों के साथ गलत काम होते देखो तो चुप मत रहो। तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन को बताओ।इस मौके पर सतीश शास्त्री, वीर सिंह, अजय यादव, अरुण यादव, पूजा जोशी, सुरेंद्र कुमार, शाहिद अली, कलीम अंसारी, रिशिपाल यादव, सुदेश चौहान, सुभाष चौहान, 11वीं और 12वीं के 150 से ज्यादा बच्चे, सभी टीचर मौजूद रहे।
