Spread the love

जूना अखाड़े का साथ छोड़ महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़ने के प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा, जनवरी में होने वाली बैठक में होगा अंतिम फैसला

पूजा शर्मा

हरिद्वार।(परिपाटी न्यूज़) श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन अखाड़े में गुरुवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अखाड़े की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और संगठनात्मक बदलावों को लेकर संतों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान कई मुद्दों पर संतों ने अपनी राय रखी, वहीं कुछ विषयों पर सहमति नहीं बनने के कारण काफी देर तक बहस और गहमागहमी का माहौल बना रहा। बैठक में संगठनात्मक बदलाव के तहत श्रीमहंत दुर्गा गिरि महाराज (13 मढ़ी) के स्थान पर हरियाणा के अजय गिरि महाराज को अखाड़े का नया सचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति को बैठक का एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। बैठक में अखाड़े की वर्तमान व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, विकास कार्यों को गति देने और संगठन को अधिक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। संतों ने अखाड़े की कार्यप्रणाली और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर अपने सुझाव रखे। कई मुद्दों पर अलग-अलग विचार सामने आने के चलते बैठक में काफी देर तक चर्चा और बहस का दौर चलता रहा।

बैठक का एक प्रमुख मुद्दा जूना अखाड़े के साथ संबंधों को लेकर भी रहा। जूना अखाड़े का साथ छोड़कर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी से जुड़ने के प्रस्ताव पर संतों के बीच गंभीर चर्चा हुई। इस विषय पर दोनों पक्षों की ओर से विचार रखे गए, लेकिन लंबी चर्चा के बावजूद कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई। बैठक में तय किया गया कि अखाड़े से जुड़े इन महत्वपूर्ण संगठनात्मक और अन्य विषयों पर अंतिम निर्णय आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाली बैठक में लिया जाएगा। तब तक सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श जारी रहेगा। इस प्रकार बैठक में जहां अजय गिरि महाराज को नया सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया गया, वहीं जूना अखाड़े से संबंधों और महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़ने के प्रस्ताव को जनवरी तक के लिए विचाराधीन रखा गया।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *