वीरांगना नारी शक्ति सम्मान समारोह
गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर मे देश की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 198वीं जयंती के पावन अवसर पर लक्सर में वीरांगना नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान, उनके साहस, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।आपको बता दें कि 19 नवंबर 2026 को लक्सर स्थित नंद वाटिका, सचिन अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर दोपहर 3 बजे इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ देश की उन महान महिलाओं के योगदान को याद किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के बैनर पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला, रक्षा वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी, समाजसेवी सुधा मूर्ति और मुक्केबाज जैसी प्रेरणादायक महिलाओं की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं। इन महान महिलाओं का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि जब मातृशक्ति का संकल्प संघर्ष में बदलता है, तो इतिहास में लक्ष्मीबाई जन्म लेती हैं। रानी लक्ष्मीबाई ने जिस वीरता और साहस के साथ अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला किया, वह आज भी देश की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह नारी शक्ति के साहस, आत्मसम्मान और सामाजिक योगदान को समर्पित रहा। जरूरत है कि समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का पूरा अधिकार मिले।
