Spread the love

चौधरी अमरीक सिंह

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज) संतोष कुमार वर्तमान में क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री अनुसूचित मोर्चा पश्चिमी उत्तर की जिम्मेदारी को लेकर जय भाजपा तय भाजपा के मिशन को लेकर अग्रेषित है।पूर्व में उत्तर प्रदेश कॉर्डिनेटर केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार का भी दायित्व निर्वहन कर चुके है। अनुसूचित जाति/जनजाति, ठेके प्रथा,संविदा कर्मियों को सशक्त करने के लिए आज भी निरंतर प्रयास करते है। कुछ विषयों को लेकर आयोग में भी आवाज प्रमुखता के साथ उठाते रहते है। इसके साथ विश्व हिंदू परिषद में भी प्रखंड से लेकर जिला ,प्रांत स्तर के दायित्वों पर रह चुके है।इन्होंने जनपद अमरोहा में राम मंदिर अभियान में भी अभियान प्रमुख रह कर अपनी जिम्मेदारी को सच्ची निष्ठा के साथ निभाया।

बाल्मीकि समाज में भी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की जिम्मेदारी भी है। संतोष कुमार जी ने बताया कि धनौरा विधानसभा 39 पर बाल्मीकि समाज पर भरोसा किया जाना चाहिए।बाल्मीकि समाज भाजपा का कोर वोटर है।लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश वर्तमान में एक विधायक और एक सासंद है ।जो कि बड़ा ही खेद का विषय है।बाल्मीकि समाज निरंतर सच्चे कार्यकर्ता की भाती जय भाजपा तय भाजपा को लेकर कार्य करता है।लेकिन अब की बार भाजपा की सुरक्षित सीटों पर अधिक से अधिक संख्या में बाल्मीकि समाज को आशा और विश्वास के साथ टिकट मिलना चाहिए।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *