प्रिंस शर्मा
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यकारिणी में अम्बरीश शर्मा को जिला सह-संयोजक का नवीन दायित्व सौंपा गया है। उनके इस नवीन दायित्व की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अम्बरीश शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण से सोशल मीडिया विभाग को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी।
