Spread the love

अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) सीतापुर। जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-24 पर सहजनपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सभी लोग लखनऊ से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर यह हादसा सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, तालगांव थाना क्षेत्र के निवासी ट्रैक्टर चालक सुशील कुमार (30) अपने साथी विकास (25) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लादकर बेचने के लिए लखनऊ गए थे। वापस लौटते समय लखनऊ के मड़ियावां के पास सीतापुर जाने के लिए खड़े तीन युवक भी उनकी ट्रॉली में सवार हो गए। सहजनपुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों और घायलों की पहचान हादसे की सूचना मिलते ही अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक: गोविंद (22) निवासी भुलभुलिया, नीलू (22) निवासी बिनौरा और आकाश (18) निवासी रानीपुर। घायल: ट्रैक्टर चालक सुशील कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी भुलभुलिया (थाना तालगांव) और विकास पुत्र श्रीराम निवासी रानीपुर (थाना तालगांव)। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। पुलिस का बयान सीओ सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहजनपुर के पास डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में गोविंद, नीलू और आकाश की मृत्यु हुई है, जबकि घायल सुशील और विकास को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर (यूपी 91 टी 9407) को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *