उत्तम कुमार
सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) सीतापुर :जिले के पहला विकासखंड अंतर्गत अकबापुर गांव स्थित देवस्थान पर आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री श्री 1008 बाबा हुल्ला दास मेले’ का शुक्रवार को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। इस तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने शिरकत कर मेले का भरपूर आनंद उठाया। महमूदाबाद विधायक ने किए दर्शन-पूजन मेले के अंतिम दिन रात्रि करीब 9:00 बजे महमूदाबाद की लोकप्रिय विधायक आशा मौर्य मेले में पहुंचीं। उन्होंने बाबा हुल्ला दास के दरबार में मत्था टेककर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनका उत्साहवर्धन किया।

रामलीला के कार्यक्रमों ने बांधा समां मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में ‘जय श्री सिद्धेश्वर धार्मिक रामलीला पार्टी’ द्वारा विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य, प्रद्युम्न भैया (बाबा जी) और एमबीबीएस डॉक्टर अमर सिंह मौर्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों का रहा सराहनीय सहयोग मेले को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों रामचंद्र मौर्य, प्रवेश कुमार वर्मा, हरिकेश मौर्य, रंजीत कुमार मौर्य, पवन कुमार मौर्य, मोहम्मद जावेद (बीडीसी), और मुन्नू गुप्ता सहित तमाम स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
