Spread the love

शिव कुमार

संभल ( परिपाटी न्यूज़) संगठन की सदस्यता बढ़ाने और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मेरठ प्रांत के कैंप कार्यालय धनारी में प्रांत अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।बैठक में प्रांत महासचिव रामसेवक शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष गौरव कुमार, प्रांत सचिव मनोज शर्मा, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश तथा संभल के जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रांत अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने, पूर्व सैनिकों की मूलभूत समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कराने और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनका समाधान कराया जा सके।इसके साथ ही राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के इच्छुक संगठन के सदस्यों को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसका उद्देश्य ऐसे सदस्यों को समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम के अंत में प्रांत अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह ने सभी पदाधिकारियों के लिए जलपान एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था की। उनके आत्मीय आतिथ्य और मार्गदर्शन के लिए सभी पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *