Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज़ )पूर्व मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल सहित कई गणमान्य लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन संभल। ग्राम चंदवार में महर्षि वाल्मीकि जयंती पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल, जसवीर सिंह सैनी, दीपक शर्मा, लक्ष्य शर्मा, मयंक सैनी, जयपाल सैनी, रामविलास शर्मा, मनीष सैनी और सुनील सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *