शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़)। थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम खानपुर बंद में जहिर अली के मकान में अचानक चार सांप निकलने से परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए संभल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, घर में एक साथ चार सांप दिखाई देने पर असलम ने तुरंत सांपों का रेस्क्यू करने वाले जाबुल हसन निवासी संभल को फोन कर सूचना दी और मौके पर पहुंचने का आग्रह किया।

सूचना मिलते ही जाबुल हसन मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ चारों सांपों को रेस्क्यू कर लिया।वहीं, सांप के काटने से बेहोश हुई महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला का उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
