अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर आभा फाउंडेशन द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चांदपुर विधानसभा क्षेत्र की सात होनहार छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा उनकी शिक्षा के मार्ग को आसान बनाना है। फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि बेटियों की शिक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। आर्थिक एवं अन्य परिस्थितियों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्रा की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर आभा फाउंडेशन की संस्थापिका एवं फादरसन पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका आभा सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उनका सपना है कि क्षेत्र की प्रत्येक बेटी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सफल बने।

आभा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। आभा फाउंडेशन का संकल्प है कि हर बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिले और उसके सपनों को नई उड़ान मिले।
