सतवेन्दर सिंह गुजराल
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्थित प्राचीन मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर के मुख्य मार्गों से श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु द्वारा भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों व धार्मिक भजनों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

कलश यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों एवं विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ नगर के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कलश यात्रा में डाॅ रोहतास सिंह, जितेन्द्र चौहान, अंकित शर्मा, सुमित विश्वकर्मा, हेमराज सिंह, अरुण गिरी, धर्म अवतार वर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
