Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी(परिपाटी कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बेहजम स्थित राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव-2026 के मद्देनजर भाजपा की ओर से शिक्षक-स्नातक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला (छोटू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, स्नातक मतदाता, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी उपस्थित रहीं। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता और कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंजी. अवनीश कुमार सिंह तथा शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने संगठन की मजबूती और मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और चुनाव में पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। भाजपा ने जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाकर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, जिला पंचायत सदस्य रामशंकर राज, संजय शुक्ला, सर्वेश सिंह, राजरानी शिक्षा निकेतन के प्रबंधक राजेश गुप्ता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *