Spread the love

अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (मिश्रिख) की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा रक्षा पाल को गुरुवार को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान छात्रा ने बीईओ की कुर्सी संभालकर विभागीय कामकाज और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को करीब से समझा। एक दिन की बीईओ बनी रक्षा पाल ने कार्यालय में बैठकर शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की निगरानी और छात्र-छात्राओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

अपनी इस विशेष उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए रक्षा ने कहा कि वह भविष्य में पढ़-लिखकर शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने छात्रा का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर वार्डेन परवीन रफीक, हसन, सुधाकर, श्रवण कुमार और रमाशंकर सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *