अफजाल हुसैन
संभल (परिपाटी न्यूज़)। थाना हजरत नगर गढ़ी पुलिस ने आला अधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत सिरसी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संभल-बिलारी रोड स्थित टंकी तिराहे पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में सिरसी चौकी प्रभारी और पुलिस बल ने वाहनों की

जांच की। इस दौरान सिल्वर रंग की वैन, सफेद कार समेत अन्य वाहनों की डिग्गी की तलाशी ली गई। वहीं, रात में पुलिस ने बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता देखने को मिली।
