शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़) श्री कल्कि सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव कुमार यादव को असमोली पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि गौरव कुमार यादव ने संभल स्थित हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाने का निर्णय लिया था। इस दौरान श्री कल्कि सेना के अन्य पदाधिकारी भी एकजुट होकर जलाभिषेक करने की तैयारी में थे।गौरव कुमार यादव के अनुसार, उनके इस कार्यक्रम की जानकारी पुलिस प्रशासन को

मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जलाभिषेक के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।फिलहाल, पुलिस प्रशासन की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने के संबंध में आधिकारिक बयान सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है।

