Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज़)। थाना असमोली क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए धर्मशाला के पास पेड़ के नीचे खड़े ई-रिक्शा चालक भोलेशंकर पुत्र रामचंद्र (55 वर्ष) के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल जेसीबी और हाइड्रा मशीन मंगवाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया। राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की ओर से भी

सहयोग किया गया।बताया गया कि मृतक के परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। तीन बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी की शादी अभी बाकी है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।आंधी-तूफान के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *