रोहित कुमार
संभल ( परिपाटी न्यूज़) जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जाने आलम पुत्र भुरे खां, निवासी कस्बा नरौली, थाना बनियाठेर, जनपद संभल, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस टीम गश्त और वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान अभियुक्त को उसके घर से कस्बा नरौली, थाना बनियाठेर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जाने आलम के खिलाफ मुकदमा संख्या 657/6, अपराध संख्या 04/05, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। प्रेस नोट के मुताबिक, अभियुक्त की पेशी 13

अक्टूबर 2026 को जेएम न्यायालय, संभल में निर्धारित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संभल विकास चंद्र त्रिपाठी के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक संभल उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जसवंत सिंह और कांस्टेबल 113 अनिल कुमार, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल शामिल रहे।
