Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज़ )चौथी बार संसार सिंह बने जिलाध्यक्ष, आगामी चुनावों के मद्देनजर बदलाव अहम संभल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हाईकमान ने रविशंकर भारती को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर एक बार फिर संसार सिंह को जिले की कमान सौंपी है। पार्टी ने संसार सिंह को चौथी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी के इस संगठनात्मक बदलाव को अहम माना जा रहा है।तहसील क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संसार सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में बसपा सबसे अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ जमीन

स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।संसार सिंह ने कहा कि बसपा जमीनी स्तर पर मजबूत है और आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ सामने आएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बसपा शासनकाल के कार्यों को याद कर रही है और पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को समझ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *