Spread the love

अफजाल हुसैन‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आबकारी एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर एक्ट, एन.एस.ए., गोकशी, पॉक्सो एक्ट, जिला बदर एवं गैंग चार्ट से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने 107/16 की कार्रवाइयों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एंटी भूमाफियाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई तहसील स्तर से किया जाए जिसमें जिला स्तर पर एंटी भू माफिया को चिन्हित किया जा सके आगामी त्योहारों की दृष्टिगत कानून व्यवस्था जनपद में मुस्तैद रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हो कहा कि सांप्रदायिक विवाद जातिगत विवाद आदि की कार्रवाइयों को विशेष कर देख ले किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में ना आए। जिलाधिकारी ने संबंधित थाना अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की बैठक में समस्त थाना अध्यक्ष अपनी पूर्णता तैयारी के साथ आए जिससे समस्या का निस्तारण किया जा सके या अन्य किसी विभाग स्तर पर समस्या है उसका भी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके

जिलाधिकारी ने कहा कि धरना प्रदर्शन जनपद में किए जा रहे हैं उसका विशेष ध्यान रखा जाए थाना दिवस की शिकायतों को भी प्राथमिकता पर रखें रोस्टर के अनुसार थाना दिवस पर लेखपाल की ड्यूटी लगाई जाए जिलाधिकारी ने कैला देवी थाना क्षेत्र में नलकूप चोरी को लेकर जानकारी प्राप्त की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान अभियोजन कार्यों की भी समीक्षा की गई। न्यायालयों में दायर वादों, गैंगस्टर कोर्ट में लंबित प्रकरणों, बीएनएस एवं डीजीसी संवर्ग से संबंधित मामलों के निस्तारण एवं सजा की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंध अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठक में सभी अधिकारी प्रकरणों का गहन अध्ययन कर पूर्ण विवरण के साथ उपस्थित हों, ताकि प्रत्येक केस पर प्रभावी ढंग से समीक्षा एवं चर्चा की जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, सहित समस्त क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।‎‎

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *