आशु तोमर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)नजीबाबाद । नगर स्थित पालोमल कॉलोनी स्थित कबाड़ी मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे खड़े कैंटर पर गिर गया, जिससे गाड़ी में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पास के प्लास्टिक गोदाम को भी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।आग की चपेट में आने से असलम के गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान और पुराने टायर जल गए। वहीं रफीक अहमद की 407 कैंटर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा तस्लीम की पिकअप गाड़ी भी आग में जल गई। लोड ट्रक भी माल सहित जलकर राख हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा

-तफरी मच गई।सूचना पर फायर ब्रिगेड और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एस आई विनोद कुमार पांडे व विरेंद्र गुर्जर ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही साहनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ शंभूनाथ को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने के लिए फॉर्म-44 भरवाने की प्रक्रिया शुरू कराई। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एसडीओ व जेई को तुरंत तार बदलवाने और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही विद्युत विभाग की सर्वे टीम नुकसान का आंकलन करने पहुंचेगी।