Spread the love

रिपोर्ट अभिषेक पाण्डेय

खीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज। यूपी के खीरी जिले के एक छोटे से गांव से निकले युवा वैज्ञानिक मुनीर खान को आज बुधवार 10 जुलाई को दिल्ली में ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’ से नवाजा जाएगा”सॉइल क्वालिटी मॉनिटरिंग डिवाइस” बनाकर मुनीर ने कीर्तिमान बनाया है.मुनीर ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो किसानों की लागत को घटाएगी और किसानों को यह भी बताएगी कि उसकी जमीन में किन-किन पोषक तत्वों की कमी है और किसानों को कौन-कौन से और कितनी मात्रा में उर्वरक अपनी फसल में डालनी है. एक डिवाइस के माध्यम से यह सब काम होगामुनीर के इस

आविष्कार को भारत सरकार से पेटेंट मिल गया हैआज 10 जुलाई को दिल्ली में मुनीर को भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे, हरियाणा के मिनिस्टर कंवरपाल और हॉर्टिकल्चर कृषि व्यापार और एग्रो एक्सपर्ट मिनिस्टर दिनेश प्रताप सिंह के सामने होगा. इस समारोह में ब्राजील के एंबेसडर केनेथ नोबरेगा आदि तमाम देशी विदेशी मेहमान मौजूद रहेंगे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद