रिपोर्ट -हरिओम सिंह
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)घबड़ाने की जरूरत नहीं, आपदा की घड़ी में यूपी सरकार आपके साथ : मुख्यमंत्रीलखीमपुर खीरी 10 जुलाई। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजकीय हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित समय पर शारदा नगर हैलीपैड पर लैंड किया। मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एनडीआरएफ के मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ तहसील धौरहरा, विधानसभा निघासन क्षेत्र अंतर्गत के बाढ़ प्रभावित गांव सौहरिया के मजरा महादेव का जायजा लिया। उनके साथ सीएम के साथ मोटर बोट में विधायक शशांक वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भी

सवार रही।सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वह चिंता न करें। आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। हर संभव मदद और सहयोग उन तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए।