Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

तिगरी, चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के साथ साथ जनपद बिजनौर के भी लगभग सभी कालेजों में टेबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण जोरो पर चल रहा है। जनपद के सभी महाविद्यालय के साथ साथ एसपी कालेज तिगरी चांदपुर में भी आज 10 जुलाई को स्मार्ट फ़ोन का कुशलता पूर्वक वितरण किया गया है। आपको बतादे कि महाविद्यालय के फार्मेसी में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं को कल 9 जुलाई को टेबलेट वितरण किया गया था। महाविद्यालय में स्मार्ट फोन का वितरण करने के लिए आये मुख्य अतिथि थाना इंचार्ज चांदपुर ने छात्र/ छात्राओं को मोबाइल फोन देते हुए कहा कि मोबाइल फोन से हमें जितने अधिक फायदे हैं उतने ही नुकसान भी।आगे राजेश कुमार बैंसला ने कहा कि लेकिन हमें मोबाइल फोन के जो फायदे हैं उनके लिए इसका उपयोग करना है, जैसे पढ़ाई के लिए आप सभी मोबाइल का सही उपयोग करके

अपने भविष्य को उजागर कर सकते हो। जैसे ही छात्र छात्राओं को मोबाइल फोन मिले वैसे ही उनके चेहरे खिल उठे। महाविद्यालय के मैनेजर राहुल बंसल ने छात्र/ छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है उन परिवारों के बच्चे और अभिभावक ये मोबाइल फोन देखकर बहुत खुश होंगे और आगे राहुल बंसल ने कहा कि मोबाइल फोन के द्वारा आप यह खोज सकते हैं कि कौन सी नौकरी का फार्म कब निकल रहा है और साथ ही अपनी तैयारी भी इसी के माध्यम से करके आप अपनी मनपसंद नौकरी भी पा सकते हैं। महाविद्यालय के डायरेक्टर अर्पित बंसल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ का भी छात्र/ छात्राओं को मोबाइल फोन देने के धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश को स्मार्ट प्रदेश बनाने की ओर लगातार कदम बढ़ाने के लिए छात्र /छात्राओं अर्थात युवा पीढ़ी को स्मार्ट बनाना होगा और स्मार्ट फ़ोन का वितरण उसी दिशा की ओर एक सार्थक कदम है। आगे उन्होंने कहा कि जब हर युवा के हाथ में स्मार्ट फ़ोन होगा तो वो जागरूक होगा क्योंकि स्मार्ट फ़ोन वाले व्यक्ति को समाचार देखने के टीवी और अखबार की जरूरत नहीं पड़ती है वो हर जरुरी खबर और आंकड़ों को अपने फोन पर ही देख सकता है। मोबाइल वितरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ़ कपिल शर्मा, सुम्बुल, आसिफ मंसूरी, जितेंद्र कुमार, लालू सिंह,आकाश कुमार,राजेन्द्र पाल सिंह, अशोक कुमार, विपिन कुमार, गरिमा शर्मा, इंतिबा अनीस, योगेश कुमार, टिंकू भारती, इरफान अहमद, सोनू कुमार, सुहाना फिरोज आदि का सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद