Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत बल्क वेस्ट जेनरेशन करने वाली फर्मो/ संस्थाओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया तथा सभी फर्मो / संस्थाओं को स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके

साथ ही सभी संस्थाओं को स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के मानकों के अनुसार समस्त अपडेटेड सूचनाओं को नगर निगम ऋषिकेश को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत बल्क वेस्ट जेनरेशन करने वाली 7 संस्थाएं चिन्हित है जिनमें एम्स ऋषिकेश, THDC ऋषिकेश, श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब,निर्मल आश्रम हॉस्पिटल, मंडी समिति ऋषिकेश ,राजस्थानी स्वीट शॉप एवं भोजनालय ऋषिकेश, राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश प्रमुख है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद