दोरिपोर्ट – दिव्यांशी, परिपाटी न्यूज मीडिया /नजीबाबाद
नजीबाबाद बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील नजीबाबाद के ब्लाक किरतपुर के ग्राम मसनपुर बसेड़ा में निरंकार देव स्थान गोविन्द पुरी आश्रम के बाबा गोविंद पुरी जी महाराज जी ने एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जो आश्रम का निर्माण दिवस के रूप में मनाया गया यहां पर बहुत बहुत दूर से श्रद्धालु यहां पर एकत्रित हुए और बड़े धूमधाम से उत्सव के रूप में ही

आश्रम के निर्माण दिवस को मनाया गया यहां पर वर्षों से ईश्वर के इस स्थान को श्रद्धापूर्वक श्रद्धालू तन मन धन से प्रार्थना करते हैं और अपने देश एवं अपने बच्चों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा प्रशाद ग्रहण कर सब संसार के सुख की कामना करते हुए अपने अपने स्थान को चले जाते हैं।