Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को कौशल विकास मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार एवं शिक्षा राज्य मंत्री कार्यभार ग्रहण करने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई।
नगर में स्थित राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय पर जयंत चौधरी को कौशल विकास मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार एवं शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार का कार्यभार ग्रहण करने पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस

अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री चौधरी अजय वीर सिंह ने कहा की जो युवा बेरोजगार घूम रहे थे उन्हें विभिन्न कार्यों में कौशल विकास प्रशिक्षण देकर सस्ते ब्याज पर उनके अपने व्यवसाय शुरू करने का पूरा अवसर इस मंत्रालय द्वारा दिलाया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का आधुनिक विकास होगा और विभिन्न उच्च शिक्षा महाविद्यालय संस्थान और विश्वविद्यालय की संरचना का विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर चौधरी हरवीर सिंह अशोक चौधरी मंगू सिंह पीयूष चौधरी रामावतार चौधरी संजीव चौधरी पेट्रोल पंप वाले संजीव कुमार खानपुरिया अनुज कुमार बैग ऐश चौधरी पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी नगर महामंत्री लवी गुप्ता चौधरी मनोज वर्मा उमेश त्यागी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *