
रिपोर्ट/ जितेंद्र कुमार ( परिपाटी न्यूज़)
अकीदत के साथ अदा कि गयी चादरपोशी कि रस्म।
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नगर नूरपुर के मौहल्ला शहीद नगर स्थित दरगाह सूफी भूरे शाह बाबा का सालाना 46 वा उर्स बुधवार को आयोजित हुआ जिसमें दूर दराज से आये अकीदतमंदो ने बाबा के मजार पर सिर झुका अपने और अपने परिवार के लिये अमन चैन की दुआएं की । उर्स की शुरुआत दोपहर कुरआन पाक की तिलावत के साथ हुई वहीं बाद नमाज असर बच्चा

कव्वाल शारिक साबरी नजीबाबादी, मो शाकिर हुसैन व नईम साबरी ने नातिया कव्वाली पेश की साथ ही साथ चादर का जलूस निकला और मगरिब की नमाज के ठीक पहले चादरपोशी की रस्म अदा की गयी । उर्स में नगर क्षेत्र के दूर दराज से आये लोगों ने जहाँ उर्स के विभिन्न आयोजनों में अपनी भागीदारी दर्ज करायी वहीं बड़ी संख्या में महिलाओ एंव बच्चों ने उर्स का लुत़्फ उठाया।

और सूफी अब्दुल गफ्फार मियां के सौजन्य से दरगाह पर आए सभी मेहमानों के लिए मीठे पानी का शरबत व खाने का इंतजाम किया गया ।लगभग एक हजार लोगों ने खाना खाया ।मजार के वर्तमान सज्जादानशीन सूफी अब्दुल गफूर मियाँ ने उर्स में आये सभी जायरीनों के प्रति आभार प्रकट किया।उर्स मे मियां अब्दुल सलाम,महबूब अली,हाजी सूफी रमजानी मियां आजम तुला मियां रमन वाला, मोहम्मद नबी राजा, मोहम्मद फैज,आदी का सहयोग रहा।