
रिपोर्ट, अमित कुमार (परिपाटी न्यूज़)
कांठ, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)सोशल फाऊंडेशन एनजीओ लगातार शिक्षा समाज संस्कृति एवं धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है इसी श्रृंखला में कांठ क्षेत्र के ग्राम लदावली के रहने वाले एवं राम रहीम चैरिटेबल ट्रस्ट शेरवा चौराहा अगवानपुर के स्वामी वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉक्टर

यशवीर सिंह को आज सोशल फाउंडेशन के निदेशक डॉक्टर अनुज अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सैकड़ो लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन एवं आंखों का इलाज डा० यशवीर सिंह द्वारा सफलतापूर्वक करने के लिए सम्मानित किया ।
डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि वह उनके साथ पढ़े है कथा वर्तमान में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है उनके अस्पताल पर सुबह से शाम तक सैकड़ो लोगों की भीड़ रहती है तथा वह रोजाना काफी संख्या में मोतियाबिंद के ऑपरेशन करते हैं ।
गरीब एवं समाज के वंचित लोगों को उनके माध्यम से निशुल्क ओटी तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं इसलिए आज उन्हें सोशल फाउंडेशन के द्वारा स्वर्गीय नीरज अग्रवाल स्मृति कर्मवीर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है सोशल फाऊंडेशन की टीम में डा गौतम सिंह ,रजत शर्मा , अनुष्का अग्रवाल , कनिष्का अग्रवाल , विक्की अग्रवाल , तुषार रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।