Spread the love

रिपोर्ट, अमित कुमार (परिपाटी न्यूज़)

कांठ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत को स्वच्छ भारत बनाए जाने के मिशन को ग्राम प्रधान लगा रहे पलीता स्वच्छ भारत बनाने के बजाय क्षेत्र में प्रधानों की लापरवाही एवं मनमानी के चलते ज्यादा गन्दगी फैलती नजर आ रही है जोकि सरकार के मिशन पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं ग्राम प्रधान,


ऐसा ही मामला मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ी में देखने को मिला जहां महीनो से नालियों की सफाई न होने के कारण पानी रास्तों में फैलता नजर आ रहा है जिससे क्षेत्र में गंदगी फैलने के कारण बेशुमार मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे डेंगू मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां पनपत्ति नजर आ रही हैं क्षेत्रवासियों द्वारा ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर प्रधान द्वारा क्षेत्र वासियों को तरह-तरह की धमकियां दी

जाती है ,ग्राम प्रधान द्वारा दी जा रही धमकियां एवं गंदगी से तंग आकर क्षेत्र वासियों ने फोन कर मीडिया को मौके पर बुलाया और अपनी आप बीती सुनाई ,जिस पर मीडिया से बात करने पर क्षेत्रवासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत गढ़ी में कुछ स्थानों पर महीनों महीनो तक सफाई कर्मी नहीं आते हैं यहां तक की मेन मार्केट में भी नालियों का यह हाल है कि नालियों में कचरा भरा होने के कारण नालियों का पानी रास्तों पर आ जाता है जिससे आने-जाने वाले नवाजियों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है

व्हाइट, क्षेत्रवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *